यूटा की टीम ने किया नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का स्वागत

मथुरा। जनपद की नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से यूनाइटेड टीचर एसो. यूटा की टीम ने मथुरा में उनकी नियुक्ति पर बधाई दी है। यूटा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने उन पुष्प गुच्छ देकर शिक्षक हित में कार्य करने हेतु आग्रह किया। महामन्त्री विकास यादव राखी चौधरी और ब्लॉक बलदेव अध्यक्ष संत कुमार ने गिर्राज जी का पटुका पहनाकर स्वागत किया ।
जिलाध्यक्ष ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिक्षको की समस्याओ पर एक ज्ञापन भी दिया जिसमे शिक्षको के ऑनलाइन अवकाश अधत्तन करने और मृतक आश्रितों की नियुक्ति शीघ्रता से पूर्ण करने और महिला शिक्षको को बाल देखभाल अवकाश नियमानुसार प्रदान करने की मांग की गई ।
मुलाकात करने वालो में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मीदेवी वीरेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा विजयी वीर सिंह दिलीप सिंह प्रकाश चौधरी मोहित शर्मा आदि शिक्षक साथी उपस्थित रहे ।