मथुरा वृंदावन के लोग अब ऑनलाइन जमा कर सकेंगे निगम के टैक्स

मथुरा। आम जनता की सुविधा के लिए गृहकर सीवर कर एवं जलकर जमा करने के लिए गुरुवार को मथुरा वृंदावन नगर निगम के महापौर डॉ मुकेश आर्यबंधु ने ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि जनता की सुविधा हेतु नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा गृहकर,जलकर एवं सीवरकर ऑनलाइन जमा कराने की सुविधा को और सुगम व सहज बनाने के लिए नई वेबसाइट https:/mathura.uptax.org/ बनाई गई है जिससे कोई भी कर दाता घर बैठे नवीनतम भुगतान की पद्धतियों का प्रयोग कर अपने करों का भुगतान कर सकेगा और सभी कर संग्रहक को पी.ओ.एस. मशीन उपलब्ध करायी जाएगी जिससे करदाता के घर से भी भुगतान प्राप्त किया जा सकेगा तथा मशीन द्वारा करदाता को प्राप्ति रसीद भी तत्काल उपलब्ध कराई जा सकेगी यह सुविधा नगर निगम की जनता के लिए बनाई गई है जिससे करदाता को परेशान ना होना पड़े।
इस अवसर पर कर निर्धारण अधिकारी सुनील कुमार रॉय कर अधीक्षक उमेश सिंह यादव कर अधीक्षक हरि कृष्ण गुप्ता राजस्व निरीक्षक मुकेश सिंह यादवेंद्र कुमार जीशान संजय लिपिक पवन शर्मा दीपक पचौरी मनोनीत पार्षद बृजमोहन सैनी पार्षद पति पुष्पेंद्र पार्षद पति शैलेश चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।