(राजपथ मथुरा व्यूरो/मनोज वार्ष्णेय)
राया। कस्बा में आज नवनिर्वाचित प्रधान संगठन द्वारा मथुरा ब्लाक के नवनिर्वाचित प्रधानों का स्वागत मांट रोड पर आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया जिसमें बाहर से आये अखिल भारतीय प्रधान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा दुपटा पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सन्तोष यादव ने कहा कि जनता ने विश्वास कर हमको चुना है हमे उनके वोट रूपी कर्ज को अपने अपने गांव में विकास कार्य कराकर कर्ज चुकाना है। विकास का पहिया गांव के रास्ते से ही गुजरता है विकास कार्य कराने के लिए अगर कोई कठिनाई सामने आती है जिसके लिए संगठन कन्धा से कंधा मिलाकर साथ रहेगा।
इस दौरान नवनिर्वाचित प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक सुरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथियो का साफा बांधकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तमचन्द पटेल पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललित शर्मा अरविंद शर्मा उदय सिंह केहरी सिंह महाराज सिंह राजेन्द्र सिंह हाकिम सिंह अनूप सिंह खेम सिंह जुगेंद्र सिंह सरपंच मुनेश कुमार वर्मा डॉ चन्द्रवीर सिंह बाबूलाल वर्मा रमाकांत सिंह वनी सिंह लोकन सिंह हाकिम ग्राम प्रधान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान डॉ सत्यवीर सिंह ने किया।