मथुरा। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग ने कई स्थानों पर चेकिंग के दौरान दूध मावा के सैंपल भरते हुए मिष्ठान विक्रेताओं को साफ सफाई रखने की सख्त हिदायत दी है। विभागीय टीम ने यमुना एक्सप्रेस वे के समीप बलदेव रोड पर पिकअप गाड़ी की चेकिंग की जिसमें करीब 10 कुंतल मावा मिला उसके 3 सैंपल लिए गए। गोकुल बैराज पुल पर कई दूधियाओं के भी सैंपल भरे गए। इसके अलावा शहर के कृष्णापुरी तिराहे पर स्थित एक दुकान से दो नमूने दूध के लिए गए। बलदेव कस्बा में मिठाई विक्रेताओं को कॉविड 19 के नियमों का पालन करने के निर्देश देते हुए सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
विभाग के मुखिया डॉ गौरीशंकर के अनुसार चेकिंग में एकत्रित किए गए सभी सैंपल प्रयोगशाला जांच हेतु भेजे जा रहे हैं । टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह गजराज सिंह एसएस निरंजन मुकेश कुमार डॉ शैलेंद्र रावत डा सोमनाथ उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.