मथुरा। मथुरा वृंदावन नगर निगम क्षेत्रार्न्तगत समस्त वैध एवं अवैध कालौनियों को चिन्हांकन कराये जाने के लिए विकास प्राधिकरण और निगम में सहमति बन गई है। इस संबंध में गुरूवार को एक बैठक नगर आयुक्त अनुनय झा की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में हुई।
बैठक में नगर आयुक्त श्री झा ने निर्देश दिए कि नगर निगम क्षेत्रार्न्तगत समस्त स्वीकृत कालौनियों को हस्तांतरित कराये जाने हेतु नगर निगम एवं विकास प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर स्वीकृत कालौनियों को नगर निगम को हस्तांतरित कराये जाने की कार्यवाही की जायेगी। हस्तांतरण से पूर्व समस्त कालौनियों का स्थलीय निरीक्षण विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम के अधिकारियों द्वारा किया जायेगा ।
बैठक में तय हुआ कि नगर निगम क्षेत्रार्न्तगत समस्त अनाधिकृत कालौनियां की सूची तैयार कर कॉलौनाइजर एवं बिल्डरों को नोटिस विकास प्राधिकरण दुवारा जारी किया जायेगा ।
बैठक में नगर निगम के अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता, नगर निगम के प्रभारी मुख्य अभियंता, आवास-विकास के सहायक अभियंता मौजूद रहे ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.