मथुरा। जनपद पुलिस ने ईमानदारी का परिचय देते हुए दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों को करीब ₹9 लाख की संपत्ति सौंपकर मिसाल कायम की है। सोमवार की रात्रि दिल्ली में पुत्री का विवाह कर कार से आगरा लौटते समय यमुना एक्सप्रेस वे पर बल्देव क्षेत्र में पुलिया से टकराकर दुर्घटना हुई थी जिससे मौके पर मां श्रीमती संतोष हंस एवं पुत्र अभिषेक की मृत्यु हो गई और पिता रमेश हंस पुत्री हिना गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही बलदेव पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मृतकों के शव दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
इस दौरान थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह यादव को कार में नगदी कीमती जेवर आदि सामान होने का पता चला तो उन्होंने वीडियो बनाते हुए नगद धनराशि ₹5 लाख 70 हजार और करीब साढे 3 लाख के जेवर अपने कब्जे में कर लिए । इस दौरान घायल रमेश के मोबाइल पर किसी का फोन आ रहा था जिसको पुलिस ने दुर्घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलते ही अन्य परिजन मथुरा आ गए। उनको थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने नगद धनराशि और जेवर सोप दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी के इस कार्य पर प्रसन्नता जताई है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.