कंचन लाल सर्राफ़ अध्यक्ष योगेन्द्र ट्रेजरी महामंत्री और आशा लोहे वाली महिला अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
मथुरा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मलेन ब्रज प्रदेश ईकाई की कार्यसमिति/प्रदेश परिषद की बैठक मसानी महाराजा अग्रसेन रोड स्थित चित्रकूट पर हुयी जिसमें मथुरा आगरा फिरोजाबाद अलीगढ सहित ब्रज प्रदेश के करीब १४ जनपद के लोगों ने भाग लिया। कार्यसमिति की बैठक में सम्मेलन की सदस्यता बढ़ाने पर विचार के साथ अग्रोहा शक्तिपीठ में बनने वाले आध महालक्ष्मी जी के मंदिर पर चर्चा हुई। कार्य समिति बैठक के मुख्य अतिथि सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ उपाध्यक्ष होडल के प्रकाश चन्द्र गोयल और पूर्वी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल और चुनाव पर्यवेक्षक एवं राष्ट्रीय उप महामंत्री प्रेम चंद्र मंगल मौजूद रहे। समाज को संदेश देने वाली मुख्य बात यह रही कि तीन वर्षीय कार्यकारिणी के चुनाव सभी पदों पर निर्विरोध सर्व समंत्ति से सम्पन्न हो गए ।
ब्रज प्रदेश अध्यक्ष कंचन लाल सर्राफ़ महामंत्री योगेन्द्र गोयल ट्रेजरी वाले चेयरमैन विनोद अग्रवाल और महिला अध्यक्ष आशा लोहे वाली निर्वाचित हुए। अन्य पदाधिकारियों में कोषाध्यक्ष अश्विनी अग्रवाल शैलू वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल फीरोजाबाद और मुरारी लाल गोयल आगरा मुरलीधर अग्रवाल वृंदावन और तरुण सेठ कोसीकलां संगठन मंत्री हिमांशु अग्रवाल अलीगढ़ और कपिल अग्रवाल आगरा उप महामंत्री किशन बिहारी गर्ग फीरोजाबाद नितेश अग्रवाल प्रैस वाले और भगवान दास बंसल आगरा मंत्री हरि ओम अग्रवाल आगरा एवं प्रचार मंत्री दीपक अग्रवाल आगरा निर्वाचित हुए।सलाहकार मंडल में 12 सदस्य क्रमश: जयंती प्रसाद अग्रवाल प्रमोद कसेरे राम किशन बसेरा रविकान्त गर्ग अध्यक्ष उ प्र व्यापारी कल्याण बोर्ड सेठ नारायण दास नवीन जैन महापौर आगरा सुरेश गर्ग तपन ग्रुप आगरा राजेश अग्रवाल बरेली विनय अग्रवाल आगरा राम किशोर अग्रवाल झब्बू लाल अग्रवाल फीरोजाबाद और महेश गोयल विधायक खेरागढ़ आगरा को निर्वाचित किया गया।
निर्विरोध निर्वाचन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि नव निर्वाचित कार्यकारिणी भगवान अग्रसेन जी के आदर्श और पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ेगी और अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मलेन ब्रज प्रदेश ईकाई भी अपने सामाजिक कार्यों से उच्च स्थान प्राप्त कर समाज में एक आदर्श स्थापित करेगी। नव निर्वाचित अध्यक्ष कंचन लाल महामंत्री योगेन्द्र ट्रेजरी और महिला अध्यक्ष आशा लोहे वाली ने कहा कि दी गई जिम्मेदारी के लिये वह सबका साथ सबका विकास मूल मंत्र के साथ समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेंगें। कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता राम किशन बसेरा ग्रुप वालों ने और संचालन निवर्तमान महामंत्री विनोद अग्रवाल ने की।