मथुरा। विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाली महिला और युवक की शामत आ गई है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर थाना हाईवे में मुकदमा पंजीकृत कराया गया हैं। बताया जाता है थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत चारबाग कॉलोनी निवासी अजय सोनी ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोवर्धन रोड स्थित चतुर्वेदी गार्डन में हो रहे शादी समारोह के दौरान एक महिला से हर्ष फायरिंग कराई । इस दौरान उसने अपने मित्रों से वीडियो बनवाई जिसे उसने फेसबुक सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर अपलोड कर दिया। सूत्रों का कहना है कि गोवर्धन चौराहा पर मोबाइल फोन बेचने का धंधा करने वाले अजय सोनी के अपने थाना क्षेत्र की पुलिस से अच्छे संबंध हैं। कई दरोगाओं के साथ उसने समारोह में खींचे फोटो भी फेसबुक पर डाले हैं।

महिला द्वारा हर्ष फायरिंग की जानकारी जब पुलिस अधिकारियों को लगी तो उन्होंने हाईवे थाना पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल अभियोग पंजीकृत कराने के आदेश कर दिए । एफ आई आर दर्ज होने की जानकारी मिलते ही अजय सोनी के होश फाख्ता हो गए उसने तत्काल अपनी फेसबुक आदि आईडी से सभी वीडियो फोटो हटा दिए हालांकि काफी लोगों पर शादी समारोह का वीडियो और फोटो मौजूद है। इस मामले में सतोहा पुलिस चौकी प्रभारी योगेश नागर ने महिला और युवक के खिलाफ अलग अलग मुकदमे पंजीकृत कराए हैं । जानकारों का कहना है कि इस मामले में युवक अजय सोनी और गोली चलाने वाली महिला जेल जा सकती है। लोगो का कहना है कि मैरिज होम होटल गेस्ट हाउस आदि संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि सरकार ने आदेश दे रखे हैं कि उनके यहां आयोजित समारोह में हर्ष फायरिंग के लिए वह भी जिम्मेदार होंगे। इसके लिए बोर्ड भी लगाए हुए हैं। बताया जाता है कि पुलिस रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी उक्त युवक का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर सकते हैं।
ज्ञात रहे कि समारोह में हर्ष फायरिंग के मामले में मुख्यमंत्री योगी काफी सख्त हैं । उनका आदेश है कि इस प्रकार का कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.