राष्ट्रपति को देखते ही होलीगेट पर लोगों ने लगाए राधे राधे के जयकारे

मथुरा। महामहिम राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए महानगर के ह्रदय स्थल कहे जाने वाले होली गेट चौराहा पर सैकड़ो लोग उपस्थित थे। दोपहर साढ़े बजे जैसे ही राष्ट्रपति का काफिला चौराहा पर पंहुचा तो लोग जोर शोर से राधे राधे के जयकारे लगाने लगे।
अपने हाथों में मोबाइल फोन लेकर राष्ट्रपति का स्वागत हाथ हिला कर करते हुए देखे गए। उत्सुकता का आलम यह था की जिसे जहां जगह मिली वह राष्ट्रपति को देखने के लिए उत्सुक नजर आया। चार दर्जन से भी ज्यादा वाहनों के काफिलों के साथ होली गेट आई राष्ट्रपति सीधे अंतापांडा की ओर मुड़ गई। राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व पुलिस ने चौराहा की ओर आने वाले रास्ते बेरिकेट लगाकर रोक दिए थे। बड़ी संख्या में नागरिक बंद रास्तों पर खड़े देखे गए।