लगातार पांचवीं बार गौशाला संचालक बने भूपेन्द्र सिंह राजपूत, सेवा भाव को बताया अपना ध्येय

जिला पंचायत ने फिर जताया भरोसा, सुरीर कांजी हाउस गौशाला की मिली जिम्मेदारी

सुरीर (मथुरा)।
जिला पंचायत द्वारा संचालित कांजी हाउस गौशाला, सुरीर के संचालन की जिम्मेदारी एक बार फिर भूपेन्द्र सिंह राजपूत को सौंपी गई है। लगातार पांचवीं बार उन्हें यह दायित्व मिलने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
भूपेन्द्र सिंह राजपूत पिछले चार वर्षों से इस गौशाला का सुचारू और व्यवस्थित संचालन कर रहे हैं। उनकी कार्यशैली और गौसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए जिला पंचायत ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।
बताया जाता है कि जनपद में जिला पंचायत द्वारा सुरीर, नौहझील और नंदगांव में कांजी हाउस गौशालाएं संचालित की जाती हैं। इन गौशालाओं के संचालन के लिए हर वर्ष आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं, जिसके आधार पर चयन किया जाता है।
भूपेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि उनका उद्देश्य लाभ कमाना नहीं, बल्कि गौमाता की सेवा करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी गौशाला में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर गायों की सेवा पूरी निष्ठा से करते रहेंगे।

उनकी पुनः नियुक्ति पर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे गौसेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति का सम्मान बताया है।