मथुरा। भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय वर्चुअल मीटिंग में मथुरा में कोरोना को लेकर बिगड़े हालत के लिए सीएमओ को जिम्मेदार ठहराया गया है। पार्टी के महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि मथुरा में आईसीयू वेंटिलेटर की जो कमी हुई उसका एक मुख्य कारण नोएडा और दिल्ली के मरीजों का मथुरा में भर्ती होना था। इसके लिए मथुरा के सीएमओ की शिकायत की गई है लेकिन उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं की उनके ट्रांसफर की मांग की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मथुरा में सीएमओ के कम अनुभव होने के कारण करोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु अधिक हुई है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी की अध्यक्षता में आयोजित इस मीटिंग में ब्रज प्रदेश के जिला, महानगर अध्यक्ष और ब्रज क्षेत्र के सह प्रभारी संजीव चौरसिया सहित क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र सिकरवार, महानगर के महामंत्री राजू यादव, प्रदीप गोस्वामी ने हिस्सा लिया।
बृज प्रदेश के प्रभारी महामंत्री अश्वनी त्यागी ने कहा कि स्वदेशी जांच किट के क्षेत्र में हम आत्मनिर्भर हुए हैं यह हमारी उपलब्धि है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील की है कि कोविड-19 के नियमों का पालन करें। मास्क लगाएं उचित दूरी बना कर रहे। उन्होंने कहा ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए सभी मंडलों में ऑक्सीजन कैप्सूल की उपलब्धता अनिवार्य होनी चाहिए।
प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर ने कहा संकटकाल में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने कहा क्षेत्रीय, मंडल में महानगर में जो पदाधिकारी कार्य कर रहे हैं वे अपने शीर्ष पदाधिकारियों को अवश्य बताएं जिससे हम उनके कार्यों को प्रदेश के अध्यक्ष और शीर्ष नेताओं को बता सकें। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं को संघ परिवार को लेकर सेवा में जुटने की आवश्यकता है।
सह प्रभारी संजीव चौरसिया ने कहा हमें अगल-बगल के घरों की वैक्सीन के बारे में चिंता करनी है। लोगों को भ्रम फैलाने वालों से सावधान रहने की जरूरत है। हमें वैक्सीन के बारे में उनके लाभ के बारे में आम लोगों को बताना है। इस करोना महामारी में उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कार्य का विभाजन करें। महानगर इस हफ्ते सभी मंडलों में मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी बैठक कर सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को कार्यों का दायित्व सोपे सभी मंडलों की इस हफ्ते बैठक होनी चाहिए। बूथ अध्यक्ष आम आदमी को हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए। घर-घर जाकर बताएं।
बैठक में जिला महामंत्री राजवीर सिंह श्याम चतुर्वेदी जिला मीडिया प्रभारी नितिन शर्मा बंटी सुरेंद्र निषाद गजेंद्र चौधरी हेमंत अग्रवाल गंभीर गुर्जर राजेंद्र पटेल प्रभात चौधरी ज्ञानेंद्र राणा कुंज बिहारी चतुर्वेदी अनिल खंडेलवाल राजपाल चौधरी सुल्तान सिंह तरकर रामपाल सिंह भातु चंद्रपाल सिंह कुंतल जिला महानगर के सभी 12 मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycrypto casino.