मथुरा। नगर निगम मथुरा वृन्दावन नगला कोल्हू पर 5 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की योजना पर कार्य कर रहा है। महापौर विनोद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 35 करोड़ की लागत का प्रस्ताव मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के माध्यम से शासन को भेजा जा रहा है। यह संयंत्र 70 लाख बिजली यूनिट प्रतिवर्ष बनाएगा जिससे नगर निगम ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने की ओर कदम बढ़ाएगा।
इसके अतिरिक्त महापौर ने जानकारी दी कि 23 करोड़ की लागत से वृन्दावन में कामकाजी महिलाओं की सुविधा हेतु “वर्किंग वुमन हॉस्टल” का प्रस्ताव एवं 5 करोड़ की लागत से नगर निगम मथुरा वृन्दावन के कार्यालय में डिजिटल रिकॉर्ड रूम सेटअप का प्रस्ताव भी शासन को भेजा जा रहा है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.