मथुरा। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के एक शिष्टमंडल ने सोमवार को प्रांतीय महामंत्री महेश काजू के नेतृत्व में नवागत नगर आयुक्त अनुनय झा से मुलाकात की। इस दौरान संघ की तरफ से उनको पगड़ी पहनाई गई तथा माल्यार्पण किया गया।
भेंट के दौरान उनको विश्वास दिलाया कि महानगर की सफाई कार्य में कोई शिकायत नहीं होने दी जाएगी। नगर आयुक्त श्री झा ने भी आश्वासन दिया कि उनके स्तर पर सफाई मजदूरों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर कन्हैया लाल चंदेल जिलाध्यक्ष मुकेश मिस्त्री महामंत्री अजय चौधरी मंत्री प्रीतम सिंह सफाई नायक बल्लू सिंह आदि उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.