मथुरा सहित दिल्ली एनसीआर में लगे भूकंप के झटके, आई तेज बारिश

मथुरा । गुरुवार प्रात दिल्ली एनसीआर सहित मथुरा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के तत्काल बाद तेज बारिश पड़ने लगी। मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र गुरुग्राम के रेवाड़ी जिले में रहा। भूकंप का समय 9:00 बजे के आसपास रहा। मथुरा के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित बृज गंगा सोसायटी में भी लोगों द्वारा भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई।