मथुरा। सीए एसोसिएशन की मथुरा शाखा में मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों का वर्ष 2021-22 के लिए चुनाव हुआ जिसमें सीए संजीव अग्रवाल को अध्यक्ष सीए अनुराग खंडेलवाल को उपाध्यक्ष सीए सुनंदा खंडेलवाल को सचिव एवं ट्रेजरार सीए जितेंद्र चतुर्वेदी को सीकासा अध्यक्ष और सीए राजकुमार अग्रवाल को कार्यकारी सदस्य सर्व सम्मति से चुना गया।
निवर्तमान अध्यक्ष सीए जितेंद्र चतुर्वेदी ने पिछले वर्ष हुए कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की तथा मैनेजिंग कमेटी और ब्रांच के सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया । पूर्व सीकासा अध्यक्ष एवं सचिव अनुराग खंडेलवाल ने सीए विद्याथियों एवं सीए सदस्यो के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए आगामी एसोसिएशन के कार्यक्रम की रूपरेखा बताई।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.