मथुरा। कम्यूनिष्ट पार्टी के आव्हान पर राष्ट्र व्यापी आंदोलन के समर्थन में बुधवार को नगर निगम के सफाई कर्मचारी भी कूद पड़े जिसके चलते महानगर क्षेत्र में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे देखे गए। बताते चलें कि विद्युत विभाग के कर्मचारी निजीकरण को लेकर कई माह से आंदोलनरत हैं। इस आंदोलन की धार को पैना करते हुए आज नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने भी महानगर क्षेत्र में सफाई के कार्य को अंजाम नहीं दिया। जिसके फलस्वरुप बुधवार को महानगर के दर्जनों स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहे जो शासन को साफ तौर पर संदेश दे रहे थे कि यदि निजीकरण की कार्रवाई को नहीं रोका गया तो हालात बद से बदतर हो जाएंगे।
बुधवार को जब लोग सुबह सोकर उठे तो उनके यहाँ कूड़ा उठाने वाली गाड़िया ही नहीं आई। इसके अलावा बाजारों मोहल्लो मुख्य सडकों गलियों में कचरा के ढेर पड़े दिखाई दिए। मुड़िया पूनो मेले के लिए आये बाहर से लोग रेलवे स्टेशन बस स्टैंड के पास कूड़ा देखकर नाक मुँह सिकोड़ते देखे गए।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.