मथुरा। यम द्वितीय पर्व पर दूर दराज से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था बनाने में नगर निगम प्रशासन तेजी से जुट गया है। सोमवार को नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने अधिकारियों के साथ यमुना के घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने श्रद्धालूओ की सुरक्षा के लिए गहरे पानी से बचाव हेतु बैरिकेटिंग लगवाने के साथ-साथ अस्थाई शौचालय, महिलाओं के लिए कपड़े बदलने हेतु चेंजिंग रूम, खोया पाया केंद्र, प्रकाश व्यवस्था तेजी से करने के निर्देश दिए।
उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यम द्वितीया पर नगर निगम द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाएं समय से पूर्ण हो जानी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ समाज सेवी गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी पार्षद कुंज बिहारी संतोष पाठक के अलावा अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार महेश काजू आदि संबंधित अधिकारियों ने बंगाली घाट राजा घाट विश्राम घाट जमुनापल्ली पार कच्चे घाट सतीघाट स्वामीघाट कंस किला आदि घाटों का भृमण किया ।
नगर आयुक्त ने बंगाली घाट, स्वामी घाट, विश्राम घाट का नौका द्वारा निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाट पर टूटे हुये स्टोन पिलरो की तत्काल मरम्मत गोताखोर की व्यवस्था हेतु उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.