मथुरा। कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान डीएम कार्यालय के सामने उस समय हंगामा हो गया जब पार्टी के दो पक्षों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कांग्रेस नेता ज्ञान सिंह सद्दीकपुर और दूसरे पक्ष के बीच जमकर मारपीट होने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्ष अचानक आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों ओर से लात-घूंसे और चप्पलों से मारपीट की गई। वीडियो में एक महिला भी चप्पल मारते दिखाई दे रही है।
इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हंगामा बढ़ता देख मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हुई आपसी भिड़ंत चर्चा का विषय बनी हुई है।
मारपीट की वजह को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह क्या रही और मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद प्रदर्शन का माहौल भी बिगड़ गया।
ज्ञात रहे केि महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को वोट चोरी को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया था।