मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान हुए पेंच वर्क उखड़े , सड़क धंसी

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी के 19 दिसंबर को मथुरा आगमन के दौरान श्री राम लीला मैदान के आसपास के अलावा महाविद्या कॉलोनी में कराए गए मरम्मत कार्यो की पोल 3 दिन में खुल गई है सड़कों से गिट्टी उखड़ गई है महाविद्या चौराहे पर सड़क धंस गई। मुख्यमंत्री आगमन को लेकर सरकारी विभागों द्वारा की गई लीपापोती का कार्य आज भाजपा सरकार के लिए मखौल बन गया है। मुख्यमंत्री के आगमन के चलते जिला प्रशासन ने कृष्ण जन्मस्थान रामलीला मैदान के आसपास कई स्थानों पर सड़कों की मरम्मत, गड्ढा भराई के कार्य कराये थे घटिया निर्माण सामग्री के कारण महाविद्या चौराहे पर सड़क धंस गई है।
स्थानीय नागरिको ने आरोप लगाया है कि लाखों रूपये खर्च होने के बाबजूद स्थिति नरकीय होना दर्शाता है कि मथुरा में कैसा रामराज्य चल रहा है।
सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ मुकेश लवानिया का कहना है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता घटिया है ही वरन सफाई कार्य भी क्षेत्र में नियमित नहीं होता जबकि हजारों यात्री प्रतिदिन जन्म भूमि पर दर्शन करने आते हैं जिला प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक श्री कृष्ण जन्म स्थान के आसपास के क्षेत्रों को राम भरोसे रखे हुए है।