मथुरा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्युत निगम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। मथुरा जोन के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने लेखा संबंधी कार्यों को पूर्ण निष्ठा एवं मनोयोग से संपादित करने के लिए वरिष्ठ लेखाकार शिव नारायण अरोड़ा, क्षेत्रीय कार्यालय में राजस्व संबंधी बेहतर कार्य के लिए कार्यकारी सहायक सूरज कुमार तथा तकनीकी क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने पर लोकेश वरुण को सम्मानित किया।

मुख्य अभियंता ने सम्मानित कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे भविष्य में भी पूरी ईमानदारी एवं मेहनत से कार्य करें और उपभोक्ताओं के साथ व्यवहार सदैव अच्छा रखें।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता (देहात) एस.के. सनोरिया, अधीक्षण अभियंता (देहात) एस.पी. पांडेय सहित अन्य अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.