मथुरा बार चुनाव की मतगणना में सात राउंड की गिनती के बाद आएंगे नतीजे
अध्यक्ष पद पर राघवेंद्र सिंह आगे, सचिव पद पर मनोज शर्मा की बढ़त
मथुरा। शुक्रवार को संपन्न हुए मथुरा बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना का कार्य शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में शुरू हुआ। मतगणना की प्रक्रिया को सात राउंड में पूरा किया जाएगा जिसमें प्रत्येक राउंड में 500 मतों की गिनती की जा रही है।
दोपहर तक की मतगणना में अध्यक्ष पद पर राघवेंद्र सिंह और सचिव पद पर मनोज शर्मा बढ़त बनाए हुए थे। चुनाव अधिकारियों के अनुसार यदि प्रक्रिया सुचारु रही तो रात्रि लगभग 10 बजे तक सभी पदों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
मतगणना को लेकर दीवानी न्यायालय परिसर में पूरे दिन गहमागहमी का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में अधिवक्ता एलईडी स्क्रीन पर लाइव मतगणना देखते नजर आए। हर राउंड के परिणाम के साथ समर्थकों में उत्साह और प्रत्याशियों के खेमों में हलचल तेज होती रही।