बीएसए कॉलेज नोडल केंद्र पर नकल-विहीन परीक्षा का सख्त पहरा

7 जनवरी से 3 फरवरी तक बीएससी-एमएससी (एग्रीकल्चर) सेमेस्टर परीक्षाएं

मथुरा। बीएसए कॉलेज, मथुरा में बीएससी एवं एमएससी (एग्रीकल्चर) प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं पूर्ण रूप से नकल-विहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संचालित की जा रही हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा द्वारा बीएसए कॉलेज को नोडल परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह परीक्षाएं 7 जनवरी से प्रारंभ होकर 3 फरवरी 2026 तक चलेंगी।

नोडल केंद्र पर आयोजित परीक्षा व्यवस्था में नोडल अधिकारी एवं बीएसए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा, वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. एस. के. राय एवं डॉ. ए. पी. सिंह, परीक्षा अधीक्षक डॉ. बी. के. गोस्वामी एवं डॉ. यू. के. त्रिपाठी की निगरानी में परीक्षाएं कराई जा रही हैं। वहीं अनुशासन अधिकारी डॉ. रवीश शर्मा, डॉ. रेखा राय, डॉ. बी. पी. राय एवं डॉ. सुनीता शर्मा द्वारा परीक्षा केंद्र पर कड़ी सतर्कता बरती जा रही है।

इस नोडल केंद्र पर सरोदय डिग्री कॉलेज, चौमुहा एवं कृष्णा प्यारी शुक्ला कॉलेज, मथुरा के छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। प्रतिदिन लगभग ढाई हजार परीक्षार्थी केंद्र पर पहुंच रहे हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने बताया कि परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं नकल-विहीनता बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। प्रत्येक कक्ष में सतर्क निगरानी, अनुशासन व्यवस्था तथा विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है, जिससे परीक्षाएं निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।