लक्ष्मीनारायण मंदिर पर 501 किलो खिचड़ी प्रसाद का विशाल वितरण

श्री अग्रबंधु सेवा मंडल मथुरा ने निभाई सेवा परंपरा

मथुरा। श्री अग्रबंधु सेवा मंडल द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लक्ष्मीनारायण मंदिर पर भव्य खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल के सदस्यों द्वारा लगभग 501 किलो खिचड़ी प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

संस्था के संस्थापक चिराग़ अग्रवाल ने बताया कि अग्रबंधु सेवा मंडल द्वारा मकर संक्रांति पर्व पर प्रतिवर्ष खिचड़ी प्रसाद वितरण की परंपरा निभाई जाती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी सेवा भाव के साथ 501 किलो खिचड़ी प्रसाद का वितरण कर पुण्य लाभ अर्जित किया गया।

मंडल के अध्यक्ष मयंक अग्रवाल एवं महामंत्री दीपक सिंघल ने संयुक्त रूप से बताया कि अग्रबंधु सेवा मंडल का मुख्य उद्देश्य सेवा कार्य है और मंडल निरंतर हिंदू पर्वों एवं सामाजिक आयोजनों पर सक्रिय रहते हुए जनसेवा करता आ रहा है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संरक्षक विजय बांटा सर्राफ डॉ. अशोक अग्रवाल रोहित अग्रवाल (एटा वाले) माधव गर्ग सोनू हाथी वाला रोहित (महावन) विकास अग्रवाल राहुल गोयल सिद्धार्थ जैन विनोद अग्रवाल मनीष सिंघल अंकित गोयल अंशुल अग्रवाल राधारमण अग्रवाल मौसम अग्रवाल सहित मंडल के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।