वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

वृन्दावन।। भारी भीड़ और नव वर्ष को देखते हुए नगर निगम और उज्जवल ब्रज की टीम द्वारा वृंदावन स्थित परिक्रमा मार्ग में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। नगर आयुक्त अनुनय झा ने निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह किसी भी सूरत में समूचे परिक्रमा मार्ग के फुटपाथ पर अतिक्रमण ना होने दें। सोमवार को दर्जनों लोगों को फुटपाथ को घेरकर बिक्री करने वालों को टीम द्वारा हटाया गया। मंगलवार भी ये कार्यवाही जारी रही।
वृन्दावन परिक्रमा मार्ग से अस्थायी अतिक्रमण हटाये जाने हेतु नगर निगम वृन्दावन व उज्जवल ब्रज की टीम के सहयोग से अभियान चलाया गया। जिसमें दुकानदारों को कठोर चेतावनी एवं जुर्माने की कार्यवाही की गयी। ये कार्यवाही बाहर से आने वाले श्रृद्धालुओं को कोई परेशानी न हो के लिए जा रही है । यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अतिक्रमण हटाओ टीम में सहायक नगर आयुक्त लवकुश गुप्ता मुकेश सिंह राजस्व निरीक्षक संजय सरोज राजस्व निरीक्षक सुभाष चन्द सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कुलदीप दीक्षित आदि कर्मचारी आदि शामिल रहे।