मानिक बने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मथुरा महानगर के युवा अध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल की संस्तुति पर हुई नियुक्ति, व्यापारियों में हर्ष
मथुरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मथुरा महानगर की संचालन समिति ने प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल की संस्तुति पर मथुरा के युवा व्यापारी मानिक शर्मा को युवा महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस मनोनयन से महानगर के युवा व्यापारियों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल है।
महानगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने नवनियुक्त युवा अध्यक्ष श्री शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि युवा शक्ति को संगठित कर व्यापार मंडल को और अधिक मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। वहीं जिला अध्यक्ष गुलवीर चौधरी ने मानिक शर्मा को साफा बांधकर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर जिला महामंत्री अंशुल अग्रवाल महानगर महामंत्री राजेश गोयल एवं सचिन अरोड़ा ने भी मानिक शर्मा को बधाई दी और युवा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
नवनियुक्त युवा महानगर अध्यक्ष मानिक शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर मथुरा महानगर के प्रत्येक वार्ड में युवा सचल दल का गठन किया जाएगा, जो व्यापारी समाज की सुरक्षा एवं समस्याओं के समाधान के लिए सदैव सजग रहेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर उपाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल गिरीश अग्रवाल देवेंद्र मित्तल संतोष चौधरी मुकेश गुप्ता करनवीर चौधरी सौरभ अग्रवाल राजेश सैनी अखिलेश मिश्रा पिंटू सहित अनेक व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।