तहसील छाता में सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम व एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं
मथुरा । जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने तहसील छाता जनपद मथुरा में आयोजित उपस्थित फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके निस्तारण के लिए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार, समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।