मथुरा। कड़ाके की ठंड के बीच मथुरा–वृंदावन नगर निगम द्वारा बनाए गए रैन बसेरों से असहाय, निर्बल और गरीब लोगों को बड़ी राहत मिली है। रात के समय सड़कों, फुटपाथों और खुले स्थानों पर रहने को मजबूर लोगों को अब सुरक्षित और गर्म आश्रय उपलब्ध हो रहा है।
नगर निगम की ओर से प्रमुख स्थानों पर संचालित रैन बसेरों में जरूरतमंदों के लिए बिस्तर, कंबल, स्वच्छ पेयजल और हीटर प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और तो और वाई-फाई की फ्री सुविधा मिलने से लोग अपने मोबाइल फोनों से मनोरंजन करते देखे गए हैं ।
ठंड के मौसम में इन रैन बसेरों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग रात गुजार रहे हैं।
रैन बसेरों में ठहरे लोगों का कहना है कि खुले में ठंड से बच पाना मुश्किल था, लेकिन यहां रहने से उन्हें सर्द हवाओं से राहत मिली है। बुज़ुर्ग, महिलाएं और असहाय लोग इन सुविधाओं से विशेष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं।
नगर निगम के आयुक्त जग प्रवेश के अनुसार ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रैन बसेरों की नियमित निगरानी की जा रही है और आवश्यकतानुसार कंबल व अन्य सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इसके साथ ही रैन बसेरों के आसपास गैस हीटर की भी व्यवस्था की गई है। सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम सर्द मौसम में मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करता है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.