मथुरा । जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र का पुनर्विभाजन किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार पुलिस उपाधीक्षकों के क्षेत्र बदले गए हैं जबकि शेष अधिकारी अपने पूर्व दायित्वों का निर्वहन यथावत करते रहेंगे। आदेश के अनुसार सुश्री श्वेता वर्मा को क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी से स्थानांतरित कर क्षेत्राधिकारी महावन बनाया गया है। उनके पर्यवेक्षण में महावन व बलदेव थाना रहेंगे। वहीं पीतमपाल सिंह को क्षेत्राधिकारी यातायात से क्षेत्राधिकारी सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनके अंतर्गत वृंदावन, जैत, जमुनापार एवं राया थाना क्षेत्र आएंगे जबकि संदीप कुमार सिंह को क्षेत्राधिकारी सदर से क्षेत्राधिकारी मांट नियुक्त किया गया है। उनके कार्यक्षेत्र में अब मांट, सुरीर एवं नौहझील थाना शामिल रहेंगे। इसके अलावा अनिल कपरवान को क्षेत्राधिकारी केजेएस (अपराध) से क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी बनाया गया है जिनके अधीन रिफाइनरी, फरह व हाईवे थाना क्षेत्र रहेगा।
वहीं आशीष शर्मा को क्षेत्राधिकारी मांट से क्षेत्राधिकारी यातायात तथा संजीव कुमार राय को क्षेत्राधिकारी महावन से क्षेत्राधिकारी केजेएस (अपराध) का दायित्व सौंपा गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।