यूपी में IAS कैडर मजबूत, 2026 में 30 पीसीएस बनेंगे आई ए एस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) कैडर को और मजबूत किया गया है। कैडर रिव्यू के बाद केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने यूपी में IAS अधिकारियों के 27 नए पद बढ़ाने को मंजूरी दी है। इसके साथ ही प्रदेश में IAS अधिकारियों की कुल स्वीकृत संख्या बढ़कर 683 हो गई है।
इसके अलावा DOPT ने उत्तर प्रदेश स्टेट कैडर में भी 9 अतिरिक्त पद बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में केंद्र सरकार द्वारा 31 दिसंबर को राज्य सरकार को औपचारिक आदेश भेज दिए गए हैं।
कैडर विस्तार का सीधा लाभ प्रदेश के PCS अधिकारियों को मिलेगा। वर्ष 2026 में PCS से IAS पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों की संख्या 30 हो गई है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जल्द ही पदोन्नति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
PCS से IAS बनने वाले संभावित अधिकारी
2010 व 2011 बैच के जिन PCS अधिकारियों के नाम चर्चा में हैं, उनमें डॉ. विश्राम (अपर आयुक्त, मिर्जापुर), अशोक कुमार कनौजिया (संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण, लखनऊ), पुष्पराज सिंह (सचिव, गोरखपुर विकास प्राधिकरण), संजय कुमार सिंह (एडीएम ई, मुजफ्फरनगर), राज कुमार द्विवेदी (अपर आयुक्त, मिर्जापुर), राकेश कुमार पटेल (अपर आयुक्त, लखनऊ), सुशीला (अपर आयुक्त, कानपुर) सहित कई अधिकारी शामिल हैं।
इसी क्रम में 2011 बैच से वैभव मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, योगानन्द पांडेय, प्रदीप कुमार यादव, अमित कुमार, पूनम निगम, डॉ. नितिन मदान, हर्ष देव पांडेय, शैलेंद्र कुमार सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, संतोष बहादुर सिंह, पंकज वर्मा, विजय कुमार सिंह, अतुल कुमार, अमित सिंह, प्रियंका सिंह, डॉ. सुनील कुमार वर्मा, गरिमा स्वरूप, संदीप कुमार, राकेश कुमार सिंह व डॉ. वैभव शर्मा जैसे नाम शामिल हैं।
प्रशासनिक विशेषज्ञों का मानना है कि IAS कैडर में वृद्धि से प्रदेश में नीति-निर्माण, विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी।