मथुरा। महानगर में लॉकडाउन का उल्लघंन करने वाले दुकानदारों की आफत आ गयी। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय द्वारा प्रतिदिन महानगर में अभियान चलाकर लॉकडाउन का उल्लघंन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। बुधवार को भी डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय ने होली गेट,जनरलगंज, डींग गेट, कृष्ण जन्मभूमि, जन्मभूमि लिंक रोड, छटीगरा व नया रोडवेज बस स्टैंड का पैदल भ्रमण किया। होली गेट पर श्री कंचन पूजा वस्तु भंडार खुला हुआ मिला, जिसके संबंध में कार्यवाही के निर्देश कोतवाली पुलिस को दे दिए । डीग गेट पर कृष्णा जलपान गृह में कचौड़ी, बेडई व जलेबी बिकती हुई पाई गई तथा मौके पर 15-20 ग्राहक जलपान कर रहे थे।

डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोविंद नगर को बुलाकर संबंधित के विरुद्ध थाने में अभियोग पंजीकृत कराकर गिरफ्तार कराया। वर्तमान कोरोना महामारी में सड़क पर सटकर बिना मास्क लगाए कचौड़ी खाते लोग महामारी को और बढ़ावा देंगे। दाऊजी कचौड़ी भंडार पर बाहर दुकान बंद कर करके बर्तन साफ करता हुआ मिला उसके विरुद्ध भी कार्यवाही के निर्देश प्रभारी निरीक्षक गोविंद नगर को दिए गए हैं। जन्मभूमि पर नंदनी कन्फेक्शनरी एंड हैंडीक्राफ्ट प्रतिष्ठान एवं जन्मभूमि लिंक रोड पर बालाजी लाइट हाउस खुला हुआ मिला जिसका चालान कटवाकर बंद करा दिया गया। छटीगरा में हितेश कोल्ड ड्रिंक्स अपैक्स व श्री राधारानी फैमिली ढाबा दोपहर 12 बजे चलते हुए मिले, जिनके चालान कटवा कर बंद करा दिया गया। नया रोडवेज बस स्टैंड पर बिना मास्क लगाए मिली 2 सवारियों के भी चालान कटवाए गए। आज बिना मास्क लगाए मिले 23 लोगों के चालान काटे गए तथा अकारण बिना वैध कागजात व हेलमेट के फर्राटा भरते 111 वाहनों के चालान किए । डिप्टी कलेक्टर श्री उपाध्याय ने स्थानीय जनता से अपील की है कि महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए बाहर निकलने की दशा में मास्क अनिवार्य रूप से पहने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.