ब्रज की विरासत से महकेगा पानी गांव-पागल बाबा मार्ग , नगर आयुक्त ने परखी गुणवत्ता
मथुरा । स्मार्ट सिटी योजना के तहत पानी गांव पुल से लेकर पागल बाबा मंदिर तिराहे तक होने वाले मार्ग के सौंदर्यीकरण का सोमवार को नगर आयुक्त जग प्रवेश ने औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने कहा कि गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता ना किया जाए तथा समस्त का निर्धारित समय सीमा में पूर्ण हो जाने चाहिए। बताते चलें इस सौंदर्यीकरण योजना के तहत सड़क डिवाइडर के मध्य भाग में पत्थरों को कलात्मक रूप से उकेरते हुए खंबों पर भगवान श्री राधा कृष्ण की मूर्तियां बछड़े गाय एवं ब्रज विरासत से जुड़ी विभिन्न कलाकृतियां एवं स्तंभों का निर्माण किया जाना है।