मथुरा। महानगर के डैम्पीयर नगर स्थित भगत सिंह पार्क में रविवार को पर्यावरण संरक्षण और पक्षी प्रेम की भावना को समर्पित एक अनुकरणीय पहल के तहत ‘पक्षी आहार कुंज-पक्षियों के सपनों का महल’ का भव्य लोकार्पण किया गया। इस विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर विनोद अग्रवाल ने की जबकि नगर आयुक्त जग प्रवेश मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि तेजी से होते शहरीकरण के बीच पक्षियों के लिए सुरक्षित ठिकानों और आहार की व्यवस्था करना समय की आवश्यकता है। इस तरह के प्रयास न केवल पक्षियों के संरक्षण में सहायक होंगे बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति से जोड़ने का कार्य भी करेंगे। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने इसे शहर के लिए प्रेरणादायी कदम बताते हुए कहा कि नगर निगम भविष्य में भी इस तरह की पर्यावरण-संरक्षण योजनाओं को बढ़ावा देगा।
‘पक्षियों के सपनों का महल’ का निर्माण बृजमोहन कुंज बिहारी अनुराग सिंघल (बरौली वाला) परिवार द्वारा कराया गया है। यह आहार कुंज न केवल पक्षियों के लिए दाना-पानी की सुविधा उपलब्ध कराएगा बल्कि उन्हें सुरक्षित आश्रय भी प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जयंती प्रसाद अग्रवाल प्रमोद गर्ग कसरे पूर्व विधायक प्रदीप माथुर क्षेत्रीय पार्षद मनोज शर्मा कुंवर नरेंद्र सिंह पवन चतुर्वेदी डॉ. अशोक अग्रवाल डॉ. राजकुमार चतुर्वेदी उमाकांत अग्रवाल एड. उमाशंकर अग्रवाल एड. महेंद्र चौधरी राम सरीन एड. नंदकिशोर उपमन्यु एड. समाजसेवी कल्याण दास भाजपा नेता मुकेश खंडेलवाल योगेंद्र चतुर्वेदी सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन मनमोहन गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने आमजन से भी अपील की कि वे अपने घरों, छतों और पार्कों में पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करें ताकि बढ़ती गर्मी और बदलते पर्यावरण में पक्षियों को सुरक्षित जीवन मिल सके।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.