मथुरा। नगर निगम द्वारा बुधवार को महानगर के टैंक चौराहे से पुलिस लाइन एवं पुलिस लाइन से जिला जेल तक मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलवाया गया। नगर आयुक्त जगप्रवेश का कहना है कि अतिक्रमण कही भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
सहायक नगर आयुक्त श्रीमती कल्पना सिंह चौहान द्वारा अभियान के दौरान मार्ग एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण कर रखे गए ढकेल, तख्त, बैनर एवं अन्य सामान को हटवाकर जब्त कराया गया। इसी क्रम में टैंक चौराहे से पुलिस लाइन तक फुटपाथ एवं पर सामान रखकर विक्रय करने वाले व्यक्तियों का सामान जब्त किया गया एवं तीन ढकेल भी जब्त की गई। साथ ही दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करें अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान में ईटीएफ टीम की सक्रिय उपस्थिति रही। नगर निगम का यह अभियान नागरिकों की सुविधा, यातायात सुगमता एवं शहर को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में निरंतर जारी रहेगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.