मथुरा। सभी भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु 2027 का लक्ष्य साध ले। यह मूल मंत्र आज भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को दिए। लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि संकाय के सभागार में आयोजित घोषणा कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संबोधित किया तो भारत माता की जय के गगन भेदी नारों से सारा वातावरण भाजपा मय हो गया। इस मौके पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी मथुरा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने भी सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी के प्रति अपना सकारात्मक समर्पण रखते हुए लक्ष्य 2027 को भारी बहुमत के साथ साधने का आह्वान किया।
नगर पालिका परिषद कोसीकलां अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि समस्त उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से अपेक्षित लोगों और नेताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने भाषणों से जोश भरने का कार्य किया उन्होंने भी जनपद भर के भाजपा कार्यकर्ताओं से समय-समय पर पार्टी हित में कार्य करने की अपील की है। वरिष्ठ भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य सतपाल चौधरी ने भी सभी मंडल अध्यक्षों से अपनी अपनी टीम के साथ पार्टी हित में कार्य करने की अपील की l घोषणा कार्यक्रम से पूर्व जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल भाजपा नेता सतपाल चौधरी ने अति विशिष्ट विश्रामगृह नैमिषारण्य में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात कर उनका जोशीला स्वागत किया साथ ही प्रदेश अध्यक्ष को मथुरा आने का निमंत्रण भी दिया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.