वृंदावन में बृजवासी के आउटलेट पर लगी लंबी कतार, श्रद्धालुओं ने की लजीज व्यंजनों की तारीफ

वृंदावन। जनपद के प्रसिद्ध बृजवासी मिठाई वालो ने देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को हाइजीनिक स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध कराने के लिए वैष्णोदेवी मंदिर के समीप हाई फाई आउटलेट खोला है। यहां पर साउथ इंडियन, कॉन्टिनेंटल, चाइनीस, इटालियन, पंजाबी सहित सभी प्रकार के खाने पीने के सामान ग्राहकों को मिलेंगे।

बृजवासी ग्रुप के निदेशक पुलकित अग्रवाल के मुताबिक इस शुद्ध शाकाहारी आउटलेट पर सुबह 7:00 से रात्रि 11:00 बजे तक अनवरत ग्राहकों के लिए सभी प्रकार के व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। प्याज यहां निषेध रहेगी। इस सेंट्रल एयरकंडीशन आउटलेट पर एक साथ 200 से अधिक ग्राहकों के बैठने की सुविधा है।
छटीकरा वृंदावन मार्ग पर डालमिया फार्म हाउस के सामने खुला यह आउटलेट वृंदावन की शान में चार चांद लगाएगा। शुक्रवार से ओपन हुए इस आउटलेट पर सुबह 10 बजे से ही खाने वालों की भारी भीड़ लग गई।
दिल्ली से अपने परिजनों के साथ आई सुषमा सिंघल ने बताया कि इस आउटलेट पर आने से उनको ऐसा महसूस हुआ कि वह किसी विदेशी रेस्तरां में आए हैं। सबसे खास बात यह है कि मथुरा का प्रसिद्ध पेड़ा भी यहां पर उपलब्ध है। उसके लिए उनको कही भटकना नहीं पड़ा। नोएडा से आए विशाल गुप्ता ने बताया कि इस आउटलेट के छोले भटूरे तो हल्दीराम से भी अच्छे हैं।
इस आउटलेट से जुड़े स्थान पर देश विदेश के बड़े होटल में शुमार हयात की भी जल्दी ओपनिंग होने वाली है।