धौली प्याऊ क्षेत्र की गलियों का निर्माण शुरू

मथुरा । महानगर के धौली प्याऊ क्षेत्र की कई गलियों का शुभारंभ बुधवार को छावनी परिषद के वाइस चेयरमैन रहे डॉ.कमलकांत उपमन्यु एड. द्वारा नारियल फोड़कर किया गया
इस संबंध में छावनी परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन श्री उपमन्यु ने बताया कि शंकर गली, राजाराम पट्टी क्षेत्र की 190 मी. लंबाई में यह कार्य प्रारंभ हुआ है। राजाराम पट्टी क्षेत्र की गलियों का निर्माण पहले छावनी परिषद द्वारा कराया गया था और अब नगर निगम के क्षेत्रीय पार्षद द्वारा इन गलियों का नाम निर्माण कराया जा रहा है ।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद डॉली पोनिया के प्रतिनिधि एवं छावनी परिषद के पूर्व पार्षद चौधरी वीरेंद्र सिंह ,सेल टैक्स के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर चंद्रपाल सिंह पुनिया एड. आर्मी के पूर्व सूबेदार पंडित रमेश चंद शर्मा नटवर नगर के पूर्व भाजपा पार्षद विनोद भारद्वाज, धोली प्याऊ मंडल अध्यक्ष नितिन कौशिक, पूर्व सूबेदार जगबीर सिंह विशाल गुप्ता एवं प्रभात आदि गणमान्य नागरिकों ने पार्षद द्वारा कराए गए कार्य की सराहना की।