श्री कृष्ण के काका श्री अक्रूर जी के भवन एवं मंदिर के विकास-सौंदर्यीकरण की उठाई आवाज

मथुरा। परिक्रमा मार्ग पापड़ पीर अम्बाखार स्थित श्री कृष्ण के काका वार्ष्णेय शिरोमणि अक्रूर जी महाराज के क्षतिग्रस्त एवं जर्जर अक्रूर जी भवन के जीर्णोद्वार एवं सौंदर्यीकरण की मांग स्थानीय वार्ष्णेय समाज के प्रबुद्ध जनो ने उठाई है।
वार्ष्णेय समाज ने मांग की है कि इस उद्गम स्थल का विकास पौराणिक तथ्यों के आधार पर होना बहुत आवश्यक है। इस स्थल का विकास कराकर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए। इस मंदिर का भव्य और दिव्य स्वरुप वापस आने से समाज को बहुत लाभ होगा।
राष्ट्रपति मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद् विधायक मथुरा वृंदावन को राजू गुप्ता किशोर बाबू गुप्ता रिषी गुप्ता राजेश वार्ष्णेय जगदीश चुनमुन अशोक वार्ष्णेय खिलौने वाले नारायन राजेन्द्र वार्ष्णेय अमित वार्ष्णेय आदि ने ज्ञापन प्रेषित किया है।