बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नगर आयुक्त ने किया मेडीकल किट का वितरण

मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों लक्ष्मी नगर, तिवारीपुरम कॉलोनी एवं जयसिंहपुरा खादर में संचारी रोगों से बचाव एवं दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु राहत सामग्री के साथ साथ मेडिकल किट का भी वितरण किया जा रहा है ।
घर घर वितरण के दौरान नगर आयुक्त जग प्रवेश के साथ पार्षद श्रीमती रेनु चौधरी यतेंद्र माहौर राकेश भाटिया मुन्ना मलिक पार्षद प्रतिनिधि तिलकवीर चौधरी रविकांत एवं बीएसए डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा मौजूद रहे।
नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बताया कि प्रभावित नागरिकों को नहाने का साबुन, कपड़ा धोने का साबुन, टूथपेस्ट, मच्छर भगाने की अगरबत्ती, सेवलोन, डिटोल, बोरोलीन, माचिस, मोमबत्ती, हेयर ऑयल, शैम्पू सहित मेडिकल किट (बैंडेज, एंटीबायोटिक, एंटी-एलर्जिक, पेनकिलर एवं मल्टीविटामिन) की किट दी गई ।
इस दौरान नगर आयुक्त ने प्रभावित परिवारों से संवाद कर उनका हाल-चाल जाना तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर सफाई कार्य, एंटी लार्वा छिड़काव एवं फॉगिंग अभियान सतत रूप से चलाया जाए ताकि किसी भी प्रकार की बीमारी अथवा संचारी रोग न फैल सके।