मथुरा। जनपद के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने आज वृंदावन में बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के प्रभावित लोगों से उनके हाल-चाल जाने और उनको हर संभव सरकारी सहायता मुहैया करने का आश्वासन दिया। सर्वप्रथम उन्होंने जिलाधिकारी सीपी सिंह के साथ टीएफसी पर मौजूद बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की। इसके अलावा उनको जिला प्रशासन द्वारा की जा रही बाढ़ पीड़ितों की मदद के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी । टीएफसी से मंत्री का काफिला गुरुकुल आश्रम और सुबती देवी इंटर कॉलेज में बने शरणालय पहुंचा। जहां उन्होंने खाद्य सामग्री का वितरण किया। एसएसपी श्लोक कुमार ने भी बताया कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में बने मकानों की सुरक्षा आदि के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

शुक्रवार दोपहर वृन्दावन स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र पर प्रभारी मंत्री/राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह ने जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार से बाढ़ प्रभावित लोगों के बारे में जानकारी ली और उनके रहने, खाने, पशुओं की सुरक्षा आदि के बारे में पूछा। इसके बाद उन्होने विकास और सुरक्षा को लेकर दोनो अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके बाद के मंत्री काफिला सीधे गुरुकुल विश्वविद्यालय में स्थापित शेल्टर होम और सुबटी देवी इंटर कॉलेज में स्थापित शेल्टर होम पहुंचकर निरीक्षण कर बाढ़ पीड़ितों का हाल चाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके अलावा उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए अक्षय पात्र की रसोई में बन रहे भोजन की प्रक्रिया को भी देखा और किचन का निरीक्षण किया। टीएफसी के मीटिंग हॉल में भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव के अलावा एडीएम की पंकज कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी का मथुरा के बाढ़ पीड़ितों पर पूरा फोकस है उन्होंने डीएम को निर्देश दे रखे है कि उनकी हर संभव मदद में कोई हीला हवाली न हो। पार्टी के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी घर घर जाकर बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.