राधारानी मानसरोवर मंदिर में दर्शन को पहुंची भारी भीड़

मथुरा। बरसाना के साथ-साथ मांट तहसील क्षेत्र स्थित राधारानी मानसरोवर मंदिर में रविवार को श्री राधारानी जन्मोत्सव ढोल नगाड़ो की थाप के साथ हर्षोल्लास से सैकड़ों भक्तों द्वारा मनाया गया। यमुना जल से सुशोभित राधारानी के मंदिर में उनके दर्शन के लिये तड़के से ही हजारों की संख्या में श्रद्वालुओं का आवगमन लगा रहा।
एसडीएम मांट ऋतु सिरोही ने प्रशासनिक व्यवस्थांए अंतगर्त जन्मोत्सव के लिये एडीओ, कानूनगों, लेखपाल की ड्यूटी मंदिर प्रांगण में लगायी गयी थी। राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार द्विवेदी के अनुसार भक्तों की सुविधा के लिये जल निकासी के लिए पम्प , बैरिकेटिंग लगाई गयी। पूरे मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों भी सजगता के साथ ड्यूटी करते दिखे गये। इस दौरान कई बार आई बारिश भी दर्शन के लिये आने वाले भक्तों को उनके बढ़ते कदमों को थाम नहीं सकी। सभी ने राधे-राधे के उद्घोष के साथ मंदिर में राधारानी की पूजा अर्चना की।