अनंत चतुर्दशी पर सोने चाँदी से बने हिंडोले में दर्शन देंगे गिरिराज जी

*सोने चाँदी हीरे मोती नीलम पुखराज पन्ना माणिक मूँगा नवरत्नों से होगा प्रभु का श्रृंगार
*छप्पन भोग की आमंत्रण पत्रिका का हुआ लोकार्पण
*गिरि तलहटी में होगी देसी कुंद के साथ विदेशी फूलों की सजावट
*अनंत चतुर्दशी को गोवर्धन में होंगे अलौकिक छप्पन भोग

मथुरा। गोवर्धन की गिरि तलहटी में अनंत चतुर्दशी पर होने वाले अलौकिक छप्पन भोग के लिए गोवर्धन में गिरिराज प्रभु को न्यौता दिया गया। इस बार गिरिराज प्रभु सोने चाँदी के बने हिंडोले में दर्शन देंगे। वृंदावन के श्री कृष्ण सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रभु की आमंत्रण पत्रिका का लोकार्पण गिरिराज सेवा समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल के द्वारा किया गया। इससे पूर्व गिरिराज प्रभु की छवि पर समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल अध्यक्ष दीनानाथ रामभवन महामंत्री अशोक कुमार आढ़ती ने दीप प्रज्वलन कर लोकार्पण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। समिति के महामंत्री अशोक कुमार आढ़ती ने बताया कि अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर को गोवर्धन की बड़ी आन्यौर परिक्रमा मार्ग की गिरि तलहटी में होने वाले दिव्य छप्पन भोग की तैयारियाँ पिछले एक माह से चल रहीं है कोलकाता और उड़ीसा के कारीगर 100 फुट ऊँचा राजमहल ब्रज शैली में बना रहे हैं पूरी तलहटी को सजाने के लिये थाइलैंड मॉरीशस और मलेशिया से विदेशी फूल मंगाये गये हैं। प्रभु का श्रृंगार सोने चाँदी हीरे मोती पन्ना नीलम पुखराज माणिक मूँगा नवरत्नों से वैष्णव संप्रदाय के पंडित शरद मुखिया द्वारा होगा।
सात दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 31 अगस्त को अंनपूर्णा रथ की शोभायात्रा से होगी 4 सितंबर को दुग्ध धारा परिक्रमा से होगी 5 सितंबर को सुबह प्रभु का पंचरत्नम महाभिषेक सात नदियों गंगा यमुना कृष्णा चिनाव गोदावरी नर्मदा ब्रह्मपुत्र के पवित्र जल और और जड़ी बूटियों से होगा। 5 सितंबर की शाम 7 बजे से स्वामी हरिदास संगीत समारोह में देश के प्रसिद्ध संतूर वादक की संध्या होगी। छप्पन भोग अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर को होगा जिसमें शुद्ध गाय के घी से 21 हज़ार किलो 56 भोग प्रसाद वैष्णव विधि से तैयार होगा। दर्शन दोपहर 3 बजे से रात्रि 12 बजे तक होंगे।
लोकार्पण समारोह में अध्यक्ष दीनानाथ रामभवन भगवान दास खंडेलवाल मुख्य संयोजक राघवेंद्र गर्ग संयोजक अनमोल बंसल संयोजक बाँके बिहारी सोनी सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक कृष्ण कुमार कन्नू राजेंद्र कुमार सर्राफ़ नीरज गोयल हरीश जैन सर्राफ नितिन मार्बिल दिनेश सादाबाद हरीश गिलट विनय अग्रवाल अंगूठी वाले सुनील बंसल कपिल अग्रवाल राकेश गर्ग आढ़ती पंकज जौहरी दीपक बाटी महेश मानसरोवर दिनेश मार्विल देवेश सर्राफ तुषार हाथी वाले अमित मार्विल नरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद थे।