अग्रसेन महोत्सव के लिये सौंपी गई जिम्मेदारी, रजत वर्ष में भव्य और दिव्य होगा अग्रसेन मेला

मथुरा। महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर श्री अग्रवाल सभा की बैठक मंगलवार रात को अग्रवाटिका में हुई जिसमें कार्यक्रम से सम्बन्धित संयोजक घोषित करते हुए विस्तृत चर्चा की गई।
जयन्ती महोत्सव के संबंध में मुख्य मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल घी वालों ने बताया कि मुख्य मेला संयोजक का अनुराग सिंघल बरौली वाले तथा मुख्य जयन्ती संयोजक प्रदीप अग्रवाल पोशाक वालों को दायित्व सौंपा गया । इसके अलावा गौरांग सिंघल कारे बनिया – शोभायात्रा संयोजक, चिराग अग्रवाल सर्राफ- पुष्पांजलि संयोजक, योगेश गोयल वृक्षारोपण संयोजक अतुल अग्रवाल शोरा वाले मुख्य चंदा संयोजक विजय गोयल औषधालयद्ध पुस्तिका संपादक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सह मीडिया प्रभारी जगत बहादुर अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष अग्रसेन मेला को 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। 24, 25, 26 सितम्बर को बी.एस.ए. डिग्री कालेज मैदान में अग्रसेन मेला आयोजित किया जा रहा है। अग्रसेन शोभा यात्रा 23 सितम्बर को सायं 4 बजे भरतपुर गेट से प्रारम्भ होगी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अशोक बसंल सर्राफ ने सात दिवसीय अग्रसेन महोत्सव के प्रत्येक कार्यक्रम में सभी बन्धुओं की सहभागिता का आव्हान किया ताकि अग्रवाल समाज की एकजुटता प्रदर्शित हो सके। अग्रवाल सभा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयन्ती प्रसाद अग्रवाल ने अग्रसेन जयन्ती महोत्सव में पूरी शक्ति के साथ जुटने का आव्हान किया। उन्होंने 25 वर्ष पूर्व मेला प्रारम्भ करने में अहम भूमिका निभाने वालो का सम्मान करने का सुझाव रखा जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।
रामलीला सभा के प्रधानमंत्री मूलचंद गर्ग प्रेमजी अग्रवाल महावीर मित्तल ने कहा कि अग्रवाल समाज में छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना अग्रसेन मेला का मुख्य उद्देश्य है। महिला समिति संयोजिका आशा अग्रवाल तथा मीरा अग्रवाल ने बताया कि मेले का मुख्य आकर्षण 25 साल का सफर होगा। इसके अलावा ‘बेटी भटक मत जाना ‘कार्यक्रम से समाज को संदेश दिया जायेगा। महिलाओं द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभा के मंत्री सुभाषचन्द्र अग्रवाल सिक्का ने बैठक का संचालन किया ।
बैठक में प्रमुख रूप से तिलकद्वार धर्मशाला समिति के अध्यक्ष हरीओम अग्रवाल मंत्री कृष्ण मुरारी नेताजी महेश चंद्र अग्रवाल हेमन्त अग्रवाल सुरेश चन्द्र अग्रवाल श्रीमती शशि अग्रवाल मंत्री जागृति अग्रवाल धीरज गोयल विजय गोयल शंकरलाल अग्रवाल सर्राफ किशोर मित्तल गोपाल प्रसाद अग्रवाल काजू राजू हाथी वाले विभोर अग्रवाल योगेन्द्र अग्रवाल प्रेस वाले योगेश कुमार बंसल कागजी अतुल अग्रवाल सन्दीप अग्रवाल अडूकी वाले दीपक गर्ग आढ़ती मनीष कुमार चौधरी राधारमन अग्रवाल मुकेश गर्ग कोसी शिवकुमार अग्रवाल मनोज कुमार अग्रवाल अशीष गर्ग पंकज गर्ग प्रेसवाले पराग अग्रवाल रवि अग्रवाल कैटर्स अतुल अग्रवाल शोरा वाले अमन अग्रवाल रजनीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।