जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं के स्वागत में जुटा विकास प्राधिकरण, एक दर्जन स्थानों पर बनेंगे स्वागत द्वार
मथुरा । श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण जोर-जोर से तैयारी में जुटा हुआ है। मथुरा वृंदावन में अलग-अलग करीब एक दर्जन स्थानों पर स्वागत द्वार विभाग द्वारा बनवाए जा रहे हैं। इसके अलावा यमुना पुल से लक्ष्मी नगर बलदेव तिराहा तक बन रही सड़क के कार्य को तेज गति से अमली जामा पहनाया जा रहा है।
बुधवार को विकास प्राधिकरण के सचिव अरविंद द्विवेदी ने इंजीनियरों की टीम के साथ उक्त सड़क के निर्माण कार्य का स्थलीय जायजा लिया। उन्होंने मौके पर ठेकेदार को निर्देश दिए कि तत्काल निर्मित होने वाली सड़क साइड को रोलर चलाकर पूरी तरह से समतलीकरण कर दिया जाए ताकि उसकी गिट्टियां श्रद्धालूओ के पैर में ना लगे। उन्होंने मौके पर मौजूद इंजीनियरों को निर्देश दिए की निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।
उन्होंने बताया कि टैंक चौराहा, भूतेश्वर तिराहा, मसानी, गोवर्धन चौराहा, वृंदावन में सो शैय्या अस्पताल के पास आदि स्थानों पर जन्माष्टमी पर आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए भव्य सुंदर स्वागत द्वार बनवाए जा रहे हैं।