खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे 11 यात्रियों की दर्दनाक मौत , 8 घायल

दौसा । राजस्थान के दौसा में नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 से अधिक लोग घायल हैं। मृतकों में 7 बच्चे भी शामिल हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार यह हादसा खाटू श्याम मंदिर से लौटते समय रात लगभग 3:30 बजे हुआ। हादसे को लेकर एसपी सागर राणा ने बताया खाटू श्याम मंदिर से आ रहे श्रद्धालुओं के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। अब तक 11 लोगों के हताहत होने की खबर है। करीब 7-8 लोगों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है। ये एक्सीडेंट पिकअप और ट्रेलर के बीच हुआ है।