मथुरा। महानगर की सफाई व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नगर आयुक्त जग प्रवेश द्वारा वार्डों व मुख्य मार्गों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है जिसमें आवश्यकतानुसार संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को सुधारात्मक निर्देश दिए जा रहे हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार को नगर आयुक्त ने गोवर्धन चौराहे से श्री जी बाबा स्कूल, बाकलपुर होते हुए सतोहा तक सम्पूर्ण गोवर्धन रोड की सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या 16, बाकलपुर में तैनात सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया जिसमें 5 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
इसके उपरांत नगर आयुक्त द्वारा वार्ड संख्या 48 सतोहा-असगरपुर के मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क के दोनों ओर कूड़े के ढेर पाए जाने पर वार्ड सुपरवाइजर को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दिए गए।
नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्य मार्गों सहित उनसे जुड़ी समस्त गलियों की सफाई व्यवस्था को नियमित और प्रभावी ढंग से किया जाए ताकि कहीं भी गंदगी या कूड़े के ढेर न दिखाई दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी ।
निरीक्षण के दौरान डॉ गोपाल बाबू गर्ग नगर स्वास्थ्य अधिकारी सफाई निरीक्षक राज बहादुर नेचर ग्रीन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिलाष सांगवान उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.