मथुरा। बिजली विभाग से सम्बद्ध समस्याओं के निवारण हेतु उद्यमियों के संगठन लघु उद्योग भारती द्वारा विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ स्थानीय होटल में एक बैठक की गयी जिसमें विद्युत विभाग के चीफ सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे ।
बैठक में सर्वप्रथम विद्युत विभाग से आए अधिकारियों में चीफ राजीव गर्ग का स्वागत अध्यक्ष अंकित बंसल एस ई विजय खेड़ा का स्वागत महामंत्री विशाल बंसल एस ई आरपी सिंह का स्वागत तुषार हाथी वाले एस के सैनोरिया का स्वागत अमित शोरा वाले ने दुपट्टा पहनकर किया। संचालन कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने किया । मंडल सचिव सोनल अग्रवाल ने सभी विभाग के अधिकारियों को लघु उद्योग भारती के बारे में जानकारी दी। बैठक में जिले में व्याप्त बिजली की समस्या को लेकर विस्तार से चर्चा हुई जिसमें चीफ राजीव गर्ग ने पहले सभी की समस्याओं को क्रमवार सुना और समझा तत्पश्चात उन सभी विषयों पर अपनी तथ्यात्मक बात रखी।
बैठक में सलेमपुर फीडर से जुड़ी एक महत्वपूर्ण समस्या साझा की गई जिस पर चीफ श्री गर्ग ने तत्काल अधिशासी अभियंता आशीष गर्ग को निर्देशित कर समाधान करने के निर्देश दिए। विभोर तायल ने एलेंबी2 ओर एच वी 2 से जुड़े विषय को रखा जिस पर भी चर्चा कर जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। उमेश जुगासना वाले ने इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रिपिंग को लेकर शिकायत की जिस पर जल्द समस्या के हल का आश्वासन दिया।
चीफ राजीव गर्ग ने बताया कि मथुरा एक तेजी से उभरता हुआ पर्यटन स्थल है जिसके कारण बिजली की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ी है उसको ध्यान में रखते हुए क्षमता को भी तेजी से बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश में किसी भी प्रकार की बिजली की कमी नहीं है लेकिन फॉल्ट हो जाने के कारण ट्रिपिंग की समस्या है जिसको ठीक करने के लिए विभाग पूरे तरह से लगा है।
बैठक में विवेक हाथी वाले अभिषेक वशिष्ठ नीरज शुक्ला तुषार अग्रवाल राहुल सिंह अभय गुप्ता अमित शोरा विद्युत विभाग से आशुतोष तिवारी अनिल पाल एके कपिल आशीष गर्ग गौरव दीपक शुभम अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।

















Views Today : 10487