मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री द्वारा बिजली अधिकारियों की बैठक में वैश्य समाज पर की गई अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी से सम्पूर्ण वैश्य समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया है। जिसको लेकर वैश्य समाज की एक बैठक वृंदावन के एक होटल में की गयी जिसमे वैश्य समाज द्वारा ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। यह टिप्पणी केवल वैश्य समाज का ही नहीं बल्कि उस पूरे भारतीय सांस्कृतिक ताने-बाने का अपमान है जिसमें हर वर्ग का सम्मान सर्वोपरि माना गया है।
बैठक में समाज के नेता संजीव वार्ष्णेय अवागढ़ वालो कि वैश्य समाज देश का सर्वाधिक राजस्व देने वाला वर्ग है जिसने सदैव सामाजिक धार्मिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में अभूतपूर्व योगदान दिया है । इतना ही नहीं यह वही वैश्य समाज है जो जनसंघ के समय से लेकर आज तक भारतीय जनता पार्टी का स्थायी, परंपरागत और निष्ठावान मतदाता रहा है। राष्ट्रभक्ति एवं संगठन निर्माण में वैश्य समाज का योगदान रहा है। योगी सरकार के ऐसे मंत्री जिन्होंने पूरे वैश्य समाज को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया है उन्हें तत्काल प्रभाव से मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राम किशन अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज का अपमान किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा। ऊर्जामंत्री ए के शर्मा द्वारा दिया गया बयान बहुत ही अशोभनीय है एक पूरे समाज के प्रति ऐसी सोच उन्होंने जो बनाई है बहुत ही अमर्यादित है जिसको लेकर उन्हें संपूर्ण वैश्य समाज से माफी मांगनी होगी अन्यथा देश भर में भारतीय वैश्य महासभा देश भर में धरना प्रदर्शनआंदोलन करने को बाध्य होगी । उत्तर प्रदेश में 200 सीटे ऐसी हैं जिसमे वैश्य समाज किसी का खेल बिगाड़ सकती हैं। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव कमल किशोर वार्ष्णेय महेश अग्रवाल जिला प्रभारी ऋषि गुप्ता अशोक खंडेलवाल सुशील वार्ष्णेय राजेंद्र खंडेलवाल पंकज गुप्ता विनोद कुमार मित्तल दीपक गोयल एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
वी वी एस राष्ट्रीय राजनैतिक संगठन के जिला संयोजक राजेश वार्ष्णेय ने चेतावनी देते हुए कहा है कि मंत्री समय रहते अपने इस बयान की सार्वजनिक रूप से माफी मांगे वरना वैश्य समाज उनके खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगा। वैश्य समाज पर पैसे लेकर सामान ना देने का आरोप सरासर गलत और बेबुनियाद है। इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। माफी ना मांगने पर वैश्य समाज ऊर्जा मंत्री के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। ऊर्जा मंत्री के इस बयान पर आक्रोश व्यक्त करने वालों में शैलेंद्र वार्ष्णेय शुभम वार्ष्णेय जुगल किशोर वार्ष्णेय क्षेत्रीय संयोजक मथुरा किशोर गुप्ता दिनेश चंद्र वार्ष्णेय झम्मन वार्ष्णेय बी सी गुप्ता देवेंद्र वार्ष्णेय अशोक वार्ष्णेय प्रशांत वार्ष्णेय हर्ष वार्ष्णेय अजय वार्ष्णेय मनीष वार्ष्णेय सतीश चंद्र वार्ष्णेय गिरीश वार्ष्णेय चंद्रेश वार्ष्णेय आदि प्रमुख है ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.