मथुरा। बिजली विभाग की लापरवाही से आज मथुरा में बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। कार पर खंबा गिरने से नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष उद्योगपति राजेश बजाज को आज एक तरह से कहा जाए तो दूसरी जिंदगी नसीब हुई है।
बुधवार पूर्वाह्न मसानी बाईपास मार्ग स्थित राधा ऑर्किड कॉलोनी निवासी नेशनल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष उद्योगपति राजेश बजाज अपने आवास से कार द्वारा कहीं जा रहे थे। वह घर से चंद कदम दूरी पर पहुंचे होंगे तभी जर्जर अवस्था में सड़क के एक साइड खड़ा बिजली के तारों से जुड़ा एक खंबा उनकी कार के बोनट पर आकर गिरा। खंबे में लगे विद्युत तारों में बिजली प्रवाहित थी। एक बारगी तो राजेश बजाज की जान हलक में आ गई उन्होंने फोन करके लोगों को अपनी जान बचाने के लिए बुलाया। उनके कार में फंसे होने की सूचना पूरी कॉलोनी में जंगल की आग की तरह फेल गई।
भारी मात्रा में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इस बीच नगर निगम के मेयर विनोद अग्रवाल अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ मौके पर आ पहुंचे। उनके होमगॉर्ड ने हिम्मत जुटाते हुए किसी तरह लाठी द्वारा बिजली तारों को ऊपर करवाकर गाड़ी का गेट खुलवाया तब कहीं जाकर राजेश बजाज बाहर निकल पाये। गाड़ी में राजेश बजाज करीब आधा घंटा तक फंसे रहे। उक्त कालौनी सरस्वती कुंड क्षेत्र में पड़ती है। उन्होंने बताया कि खम्बा गिरासू होने की सूचना उनके द्वारा कई मर्तबा अधिशासी अभियंता और एस डी ओ को दी गयी परन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस घटना पर भी कार्यवाही दक्षिणांचल विधुत निगम के एम डी आईएएस नीतीश कुमार के आदेश पर हुई जिनका फोन पहुंचते ही बड़ी संख्या में बिजली कर्मी मौके पर पहुंच गए।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.