मथुरा। गंगा दशहरा पर होने वाले स्नान से एक दिन पहले बुधवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने यमुना के घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया। जगह जगह से कूड़ा और पॉलीथिन एकत्रित करते हुए प्लास्टिक मुक्त ब्रज की रज अभियान से लोगों से जुड़ने की अपील की।
बुधवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बंगालीघाट से विश्राम घाट तक निरीक्षण के साथ नगर आयुक्त जग प्रवेश के साथ झाड़ू उठाते हुए स्वच्छ्ता श्रम दान किया। जिलाधिकारी को झाडू लगाता देख श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों व दुकानदार भी इस अभियान का हिस्सा बन गए और सभी ने मिलकर घाटों की सफाई में भागीदारी निभाई।
इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने शपथ दिलाते हुए कहा कि सिंगल यूज़ व प्रतिबंधित पॉलीथिन से ब्रज को मुक्त करना है। इसके लिए जनसहभागिता की जरूरत है। उन्होंने यमुना नदी में पूजा सामग्री व कचरा न डालने की स्थानीय लोगों से अपील की। इस अवसर पर नगर आयुक्त जग प्रवेश ने गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर घाटों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। कहा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें, कचरा निर्धारित स्थलों पर ही डालें और स्वच्छता को एक सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में निभाएं, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ और दिव्य वातावरण प्राप्त हो।”
स्वच्छता श्रमदान अभियान के दौरान क्षेत्रीय पार्षदगण संतोष पाठक बालकिशन चतुर्वेदी रामकिशन पाठक अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार मुख्य अभियंता निर्माण अमरेंद्र गौतम नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोपाल बाबू गर्ग सफाई निरीक्षक राजकुमार लवानिया नगर निगम की सहयोगी संस्था रिसिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड नेचर ग्रीन अर्नस्ट एंड यंग कंपनी नगर निगम के कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.