मथुरा। मथुरा वृंदावन महानगर में नगर आयुक्त जग प्रवेश द्वारा शुक्रवार को शहर में जलभराव की समस्या के स्थाई एवं अस्थाई समाधान हेतु विभिन्न जलभराव प्रभावित स्थलों नया बस स्टैंड, रेलवे अंडरपास, भूतेश्वर रेलवे अंडरपास, बीएसए पुलिया, गुरु नानक नगर, महोली रोड आदि क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने संबंधित स्थलों पर स्थल मैप एवं ड्रेनेज प्लान का अवलोकन किया तथा जलभराव के निराकरण के लिए सर्वे किया । उन्होंने जलकल विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी ड्रेनेज सिस्टम की मैन्युअल एवं मैकेनाइज्ड सफाई आगामी 15 दिनों के भीतर पूर्ण कराई जाए।
इसके अतिरिक्त भैंस बहोरा क्षेत्र स्थित प्रमुख नाले सहित समस्त नालों की तलीझाड़ सफाई शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जलभराव के अस्थाई निराकरण हेतु जो भी व्यवस्थाएं हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाए ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, महाप्रबंधक जल मोहम्मद अनवर ख्वाजा, मुख्य अभियंता सिविल अमरेंद्र गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोपाल बाबू गर्ग, मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा, सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर, जल निगम के अधिशासी अभियंता एवं नेचर ग्रीन कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.